रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, फ्लू टीकाकरण प्राप्त करने से जन्म के छह महीने तक गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों की सुरक्षा में मदद मिलती है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं के लिए उनके टीकाकरण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
गर्भावस्था में संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय
हाथ धोना, साफ-सफाई रखना
पर्याप्त नींद
स्वस्थ आहार
बीमार परिवार या दोस्तों के साथ घनिष्ठ संपर्क से परहेज करना
नियमित रूप से व्यायाम करना
तनाव कम करना आदि ।
अगर पड़ गई हैं बीमार, तो इन बातों का रखें ध्यान
खूब आराम करेें।
बहुत सारे तरल पदार्थ लें।
अगर आपको गले में खराश या खांसी है, तो नमक के गुनगुने पानी के साथ गरारा करें।
गर्म पानी से स्नान करें।
चिकन सूप, सूजन से छुटकारा पाने और बंद नाक को शांत करने में मदद करता है।
गले की खराश को दूर करने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच शहद ले सकती हैं।
साइनस दर्द को कम करने के लिए गर्म और ठंडे पैक का उपयोग करें।

إرسال تعليق