बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सेलेना हमेशा ही अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चाओं में रही हैं। आपको बता दें वो चार बच्चों की मां है लेकिन अब भी उनकी हॉटनेस कम नहीं हुई है।
चार बच्चों की माँ बनी ये एक्ट्रेस:
पर्दे से दूर होने के 7 साल बाद सेलिना जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। सेलिना जेटली ने एक बार ब्वॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि - 'कोलकाता में एक गे मेकअप आर्टिस्ट मेरा बिल्कुल मां जैसा ध्यान रखते थे। वह मेरे मॉडल के तौर पर मेरे स्ट्रगल के दिन थे। इस दौरान मैं एक गे आदमी के साथ रिलेशनशिप के सदमे में थीं। वह अधेड़ उम्र का था और मेरी उम्र महज 16 साल थी।
ये रहा उनका फ़िल्मी करियर:
आखिरी बार सेलिना साल 2011 में फिल्म 'थैंक यू' में नजर आई थीं। फिल्मों से दूर होने के बाद सेलेना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से साल 2011 में शादी कर ली थी। उनका यह प्यार लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। सेलिना ने साल 2012 में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में वो दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।




إرسال تعليق