ज्योतिष टिप्स: तेल का ये उपाय आपको बना सकता है करोड़पति


ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश माना गया है और जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है ऐसे में उन्हें शनि को मनाना पड़ता है। अब आज हम आपको शनि देव को मनाने और उनके द्वारा अमीर बनने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

करें ये उपाय:

# शनि देव को खुश करने के लिए शनिवार को उन्नीस हाथ लंबा काला धागा लेकर उसकी माला बना लें और फिर वह माला शनिदेव को चढ़ा दें। इसके बाद काले धागे की इस माला को गले में धारण कर लें और अगर आप चाहें तो इस दाहिने हाथ में भी बांध सकते हैं। इससे शनि का प्रकोप कम हो जाएगा।

# शनि का जिसपर प्रकोप होता है उसे हर शनिवार व्रत रखना चाहिए। वहीं सूर्यास्त के समय हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और पूजा में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल, तेल का दीपक और नीले फूल चढ़ाने चाहिए।

# शनिवार को बंदरों को और काले कुत्तों को लड्डू खिलाएंने चाहिए क्योंकि इस उपाय से हनुमानजी के साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न हो जाते हैं।

# शनिवार को किसी काली गाय की पूजा करना चाहिए और गाय को कुमकुम, चावल चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ बूंदी के लड्डू खिलाकर गाय की परिक्रमा करनी चाहिए इससे शनि के दोष दूर हो सकते हैं।

# शनिवार को एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखने के बाद तेल का दान किसी गरीब व्यक्ति को कर देने से घर में खूब धन दौलत आती है और शनि का प्रकोप कम होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم