राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। जब वह 11 साल की थीं तब उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और अब वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं। जब वह मात्र 11 साल की थीं तब उनके डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर उनके लंबे बाल काट दिए थे वहीं बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया था।
50 रुपए के लिए राखी सावंत ने किया था ये काम:
10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपए मिलते थे।' वहीं राखी बता चुकीं हैं कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की है।
रचाया था स्वयंवर:
राखी ने टीवी पर अपना स्वंयवर भी रचाया लेकिन असल जिंदगी में वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें बच्चों का शौक है। इसी के साथ वह कह चुकीं हैं कि वह अपने परिवार से बहुत परेशान रह चुकी हैं और इसलिए वो कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं। वह सिर्फ समाज सेवा करना चाहती हैं।



إرسال تعليق