ब्यूटी टिप्स: चेहरे की रौनक को बरकरार रखती है चीनी, ऐसे करें इस्तेमाल


चीनी खाने में मिठास घोलने के साथ साथ त्वचा को खूबसूरत और बेदाग बनाने में भी मदद करती है। चीनी के इस्तेमाल से डेड स्किन, ब्लड सरकुलेशन, बंद पोर्स  और दाग धब्बों की समस्या दूर हो जाती है। यह एक नेचुरल स्क्रब के रूप में काम करती है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ऐसे करें चीनी का इस्तेमाल:

# अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो चीनी को हल्का पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट तक इसे स्क्रब करें। बाद में साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें।


# झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए ग्रीन टी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें चीनी डालकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10:15 मिनट तक हल्के हाथों से अपने चेहरे को स्क्रब करें। 


# दाग धब्बों की समस्या को दूर करने के लिए बादाम के तेल में एक चम्मच चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक हल्के हाथों से अपनी त्वचा को स्क्रब करें। बाद में ठंडे पानी से धो ले।

Post a Comment

أحدث أقدم