बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अब 38 साल की हो गईं हैं। श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में टीवी शो 'कहीं किसी रोज' से की थी। इस शो में श्वेता की एक्टिंग को खूब सराहा गया था और इसके बाद श्वेता को एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में लीड रोल ऑफर हो गया था। इस श्वेता में ने प्रेणना का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली थी।
बॉलीवुड फिल्मों में किया काम:
श्वेता की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें कई फ़िल्में भी ऑफर हुई थी। श्वेता 'मदहोशी', 'आबरा का डबरा', 'अपनी बोली अपना देस', 'त्रिनेत्र' जैसी और भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
पर्सनल लाइफ:
उन्होंने 23 दिसंबर 1998 को 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी कर ली थी। शादी के महज दो साल बाद ही श्वेता ने अपनी बेटी पलक को जन्म दे दिया था। श्वेता और राजा में हमेशा ही अनबन होती ही रहती थी। कुछ समय बाद ही श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था।




إرسال تعليق