दांपत्य जीवन में सेक्स एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है और विवाह के बिखराव का एक कारण सेक्स भी हो सकता है। आम धारणा है कि पुरुष को ही सेक्स में ज़्यादा रुचि होती है और महिला अमूमन इससे बचती है।पुरुष की तरह महिलाओं की भी सेक्स इच्छा होती है। अधूरा और सही समय पर संभोग के पूरा न होने पर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है।
# सेक्स में कमी: महिलाओं में सेक्स में कमी डिप्रेशन, थकान या तनाव की वजह से हो सकती है। इसके अलावा और भी वजह हो सकती है जैसे पार्टनर जिस तरह छूता है, वह पसंद नहीं आना, पसीना से या उसके मुंह से पान-तंबाकू वगैरह की बदबू आना आदि।
# लुब्रिकेशन की कमी: महिलाओं के जनन अंग (vagina) में लुब्रिकेशन (गीलापन) को उत्तेजना का पैमाना माना जाता है। कुछ महिलाओं को कम लुब्रिकेशन की शिकायत होती है और ज़ाहिर है ऐसे में सेक्स काफी तकलीफदेह हो जाता है।
# सेक्स के दौरान दर्द: कुछ महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है. कई बार यह दर्द बहुत ज़्यादा होता है और ऐसे में महिला सेक्स से बचने लगती है। साथी को इस दर्द का अहसास नहीं होता और उसे लगता है कि साथी महिला की दिलचस्पी नही है या फिर सहयोग नहीं कर रही है।
# ऑर्गेज्म न होना: महिलाओं में यह शिकायत आम होती है कि उनका पार्टनर उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाता यानी उनका ऑर्गेज्म नहीं हो पाता। कुछ को ऑर्गेज्म नहीं होता और कुछ को होता तो है पर महसूस नहीं होता। कुछ महिलाओं को लुब्रिकेशन के दौरान ही जल्दी ऑर्गेज्म हो जाता है।
# वैजाइनल पेन: कभी-कभी महिलाओं को नाभि के नीचे और प्यूबिक एरिया के आसपास दर्द महसूस होता है। यह दर्द वैसा ही होता है, जैसा पीरियड्स के दौरान होता है। इसकी वजह यह है कि उत्तेजना होने पर प्राइवेट पार्ट के आसपास खून का बहाव होता है।
إرسال تعليق