सभी कंपनियों के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बना JIO, 4 फाडू प्लान लॉन्च


हाल ही में RJio कंपनी ने प्लान नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए लॉन्च किये है। लॉन्च किये गए इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा, वॉइस कॉल और मैसेज सुविधा दी जा रही है इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 999 रूपये है। इसके साथ कंपनी ने 1999, 4999 और 9999 रूपये का प्लान भी लॉन्च किया है। कुल मिलकर कंपनी द्वारा यह 4 प्लान लॉन्च किए गए हैं।

लांच किये ये प्लान:

प्रीपेड यूजर्स के हाल ही में लॉन्च की गई इस नई सीरीज के प्लान्स में सबसे सस्ता प्लान 999 रूपये का है और इस सीरीज में सबसे महंगा प्लान 9999 का है। यूजर्स को सबसे सटे प्लान में  90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 60 जीबी 4G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 फ्री मैसेज मिलेंगे। हालाँकि डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस हो जायेगी।

और भी है ये प्लान:

1999 रूपये के दूसरे प्लान में ग्राहकों को 180 दिन की वैलिडिटी के साथ 125 जीबी 4G डाटा मिलेगा वहीं 4999 रूपये के पैक में ग्राहकों को 350 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 1 साल की है। वहीं अंतिम और सबसे महंगे प्लान यानी कि 9999 रूपये के प्लान की बात करें तो यह आपको 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ 750 जीबी 4 जीबी डाटा मिलेगा। इन सभी प्लान्स में भी आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 फ्री मैसेज की सुविधा दी जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم