HONOR ने लॉन्च किया HONOR 8X स्मार्टफोन, जानें फीचर्स


हाल ही में हॉनर ने पिछले महीने दो एंड्रॉइड फोन, हॉनर 8एक्स और हॉन्र 8एक्स मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। हॉनर 8एक्स फिलहाल चीन में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन आज ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारत आएगा।

स्पेसिफिकेशन:

इस स्मार्टफ़ोन में 1080 x 2340 फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी फुलव्यू डिस्पले मौजूद है। ये हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट और एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू से लैस होगा। मेमोरी फीचर्स की बात करें, तो हॉनर 8एक्स दो वेरिएंट- 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

कैमरा फीचर्स:

यह फ़ोन 20 एमपी प्लस 2 एमपी का डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इसमें 16 एमपी का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमें 3750 एमएएच क्षमता की बैटरी दे गई है। रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉइड 8.1 ओरियो सॉफ्टवेयर से लैस होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم