हर दिन फैशन ट्रेंड चेंज होता ही रहता है वैसे अब तो मार्केट में कई ऐसे फैशन आ गए है जिसे देखकर कभी तो हैरान होती है और कभी हंसी आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फैशन ट्रेंड के बारे में बता रहे है जिसे देखने के बाद तो शायद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। पिछले कुछ समय से यंगस्टर्स के बीच डैमेज जीन्स का फैशन काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।
ट्रेंड में आयी ये जीन्स:
कुछ समय से फैशन में रिप्ड जीन्स आ गई थी। लेकिन अब इस ट्रेंड को और आगे बढ़ाया गया और मार्केट में ‘एक्सट्रीम कट आउट’ जीन्स आ गई है। इस जीन्स का नाम की सुनकर ही आप इसकी डिजाइन का अंदाज़ा लगा सकते है। तस्वीरों में आप देख सकते है जीन्स में सिर्फ जेब की कतरन दिखाई दे रही है।
कारमर ब्रांड ने किया लॉच:
इस जीन्स को कारमर ब्रांड ने लॉच किया है। इसमें सिवाए जेब के कपड़े के कुछ और नहीं दिखाई दे रहा है। इस जीन्स को हवा हवाई भी कहा जा सकता है। इस खुली में जीन्स में तो कपड़ा ना के ही बराबर है। वैसे अब आपके दिमाग में ही एक ही बात आ रही होगी कि आख़िरकार इस जीन्स की कीमत क्या हो सकती है।
जानें कीमत:
इस जीन्स की कीमत 11 हजार रूपए से शुरू है जो की 20 हजार रूपए की रेंज तक मिलती है। मार्केट में इस जीन्स का बहुत ट्रेंड चल रहा है इसके साथ ही ये युवाओ द्वारा खूब पसंद भी की जा रही है।



إرسال تعليق