बॉलीवुड से आध्यात्म के मार्ग पर जा चुकी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को कोई भुला नहीं सकता। उन्होंने खुलासा किया था कि आश्रमों में बॉलीवुड से ज्यादा सेक्स होता है। आज तनुश्री का जन्मदिन है। तुनश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था। अब वो 34 साल की हो गई हैं। 2004 में वो मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं।
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से की एंट्री:
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कई फिल्में करने वालीं तनुश्री 8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। यहां तक कि वो पिछले साल हुई अपनी बहन इशिता की शादी में भी नहीं आई थीं।
बॉलीवुड से आध्यात्म का मार्ग:
दूसरी रिपोर्ट की मानें तो तनुश्री किसी धार्मिक यात्रा पर थीं। यह सभी जानते हैं कि उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और वो ज्यादातर समय यात्रा पर ही रहती हैं। अब वो यूएस में रहती हैं और खबरों के मुताबिक, इशिता अपनी शादी के पहले दो महीने यूएस में अपनी बहन के साथ बिताकर आई थीं।
तुनश्री ने बॉलीवुड में लगभग 14 फिल्में की हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने आध्यात्म अपना लिया है और वो आश्रमों में रहने लगी हैं।







إرسال تعليق