बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के क्लाइमैक्स शूटिंग में बिजी हैं लेकिन इस प्रोजेक्ट से फ्री होते ही आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे। और ये देश की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म होगी।
अंबानी लगाएंगे पैसा:
महाभारत पर आधारित राजमौली की फिल्म सीरीज के निर्माण से देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के जुड़ने की खबर आ रही है। फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के अनुसार भारत की सबसे महान ग्रंथ 'महाभारत' पर बनने वाली मेगा बजट फिल्म सीरीज में आमिर खान प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के लिए रिलायंस कंपनी (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी को-प्रोड्यूसर होंगे।
फिल्म का बजट होगा 1000 करोड़ रुपए:
महाभारत के सीरीज के लिए फिल्म का बजट तय हो गया है और फिल्म 1000 करोड़ रुपए में बनाई जाएगी।फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि, 'महाभारत की यह सीरीज ठीक उसी तर्ज पर होगी, जैसे कि हॉलीवुड की 'लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स' और 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' की सीरीज है। हालांकि, अभी तक आमिर खान और मुकेश अंबानी की तरफ से इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें