मोच के कारण आयी सूजन को दूर करता है हल्दी का तेल


हल्दी के सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। हल्दी का तेल हल्दी के पौधों की जड़ों से प्राप्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी एलर्जीक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीफंगल और एंटीपैरासाइटिक गुण मौजूद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आज हम आपको हल्दी के तेल के कुछ सेहत संबंधी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हल्दी के तेल के फायदे:

# कभी कभी चलने या गिरने के कारण पैरों में मोच आ जाती है। ऐसे में हल्दी के तेल का इस्तेमाल करें। हल्दी के तेल में भरपूर मात्रा में करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो जोड़ों के दर्द, मसल्स में पेन और चोट के कारण आई सूजन को कम करने में मदद करती है।

# हल्दी के तेल में पका खाना खाने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही तरीके से होता है। जिससे आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है। हल्दी का तेल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।

# स्किन के लिए भी हल्दी का तेल बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी के तेल में वेजिटेबल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم