कृष्ण जन्माष्टमी पर ट्राइ करें ये स्वादिष्ट टेस्टी रेसिपी, बन जयेगा दिन


कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वैसे तो हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ स्वीट डिशेज़ भी हैं, जो इस बार आप जन्माष्टमी पर ट्राइ कर सकती हैं। 

ट्राई करें ये खास चीजें:

# ​रसमलाई: इसे दूध, पनीर और ड्राइ फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने और कलर लाने के लिए आप इसमें केसर भी डाल सकती हैं। यह रेसिपी सभी की पसंदीदा होती है, इसलिए आप इसे बना सकती हैं।

# ​रबड़ी: इसे दूध से बनाया जाता है। दूध को तब तक पकाया जाता है, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। उसका पूरा मॉइश्चर निकल जाने के बाद गैस बंद कर उसे काफी देर चलाया जाता है और चीनी डालकर सर्व किया जाता है।

# ​फिरनी: खीर को साबुत चावल के साथ बनाया जाता है, जबकि फिरनी के लिए टूटे या फिर अधपके चावलों को दूध में पकाकर बनाया जाता है।

# ​पेड़ा: टेस्टी पेड़ा को दूध, केसर, ड्राइ फ्रूट और चीनी के साथ बनाया जाता है। भारतीय त्योहारों की लजीज़ स्वीट डिशेज़ में पेड़ा भी शामिल है, जिसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।

# ​नारियल के लड्डू: नारियल लड्डू का तो स्वाद ही अलग है। किसने कहा कि इन्हें सिर्फ साउथ इंडिया में ही खाया जाता है? इस बार आप भी ट्राइ करके देखें।

# ​कलाकंद: जन्माष्टमी के मौके पर कलाकंद नहीं खाया तो क्या खाया। इसे बनाने में फुल क्रीम दूध और चीनी के अलावा ड्राइ फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। इसमें पहले दूध को गाढ़ा होने तक पकाया जाता हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم