ट्रेलर: 'मित्रों' एक साथ लेकर आये कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस की भरमार


आजकल कॉमेडी फिल्मों का दौर है। जैकी भगनानी और कृति कामरा स्टारर फिल्म 'मित्रों' का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैं। ट्रेलर बहुत ही मजेदार है जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस की भरमार है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में जैकी भगनानी और कृति कामरा के अलावा नीरज सूद, शिवम पारीख और प्रतीक गांधी ख़ास किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'मित्रों' का ट्रेलर रिलीज़:

इससे पहले फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया जिसमें कृति कामरा, जैकी भगनानी के साथ नीरज सूद और शिवम पारीख नजर आ रहे थे अब ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया। इससे पहले भी टीजर को काफी पसंद किया गया था। फिल्म मित्रों साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पिल्ली चोपुल्लू’ का हिंदी रिमेक है।

14 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक:

फिल्म में अभिनेता जैकी भगनानी एक गुजराती लड़के के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विजेता नितीन कक्कड़ ने बनाई है। मित्रों फिल्म 14 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। अभिनेत्री कृतिका कामरा छोटे पर्दे की एक मशहूर अदाकारा हैं जो टीवी के कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। 

फिल्म 'मित्रों' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है अब देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल कर पाती है। 


Post a Comment

أحدث أقدم