पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती है राधा-कृष्ण की ये तस्वीरें


अमर प्रेम की मिसाल दी जाये तो सबसे पहले राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी की ही मिसाल दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि राधा और कृष्ण के प्रेम की शुरुआत बचपन में ही हो चुकी थी। राधा कृष्ण का मानना था कि लोग उन्हें अलग-अलग मानते थे लेकिन वे दोनों एक ही थे। राधा-कृष्ण की तस्वीरों को घर में लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है साथ ही वे दोनों हमेशा साथ रहते हैं।

घर में लगाएं राधा-कृष्ण की तस्वीरें:


# जिनके बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है, उन्हें अपने घर में राधा कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। 


# दरअसल सब यही कहते हैं कि कभी भी बेड रूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए लेकिन शादीशुदा कपल को अपने बेडरूम में राधा-कृष्‍ण की तस्‍वीर लगाने की सलाह दी जाती है।

# अगर पति पत्नी के रिश्तो में मधुरता और रिश्ते को मजबूत बनाना है तो अपने बेडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए। 

# ऐसा कहा जाता है कि राधा कृष्ण की तस्वीर वहां लगाए जहां आपकी नजर हर रोज पड़े इससे आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा और आप हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم