भारत में लॉन्च में हुआ LG Candy का ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत 6,699 रुपये


हाल ही में LG इंडिया ने अपना एक नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम LG Candy रखा गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके बैक कवर बदले जा सकते हैं। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 6,699 रुपये रखी है और आज से ही बिक्री शुरू की गई है।

स्पेसिफिकेशन्स:

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगट पर चलता है और इसमें 294ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 5-इंच HD (720x1280 पिक्सल) ऑन-सेल टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB रैम के साथ 1.3GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स:

इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें एक फ्लैश जम्प शॉट फीचर भी दिया गया है। ये फीचर 20 फोटोज तक हर तीन सेकेंड में तस्वीर क्लिक करता है। बाद में इन तस्वीरों को साथ जोड़कर एक इजी शेयरिंग के लिए एक फन gif फाइल बनाकर देता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए मौजूद है। 

Post a Comment

أحدث أقدم