ये है घर में कैलेंडर लगाने की सही जगह, चमक जाएगी आपकी किस्मत !


शायद ही ऐसा कोई घर होगा जिसमे कैलेंडर न लगा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तुशास्त्र में ये बताया गया है कि कैलेंडर को घर की किस जगह पर लगाना शुभ होता है और घर में खुशियां आती है। जी हाँ, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशियां रहें तो आपको आज हम कैलेंडर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

यहां लगाएं कैलेंडर :

# वास्तु के अनुसार कैलेंडर में किसी भी जानवर और उदास चेहरे की तस्वीर नहीं होनी चाहिए इसी के साथ अगर आप ऐसा कैलेंडर घर में लगाते हैं तो ऐसे कैलेंडर को घर में लगाने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

# दरवाजे के आगे या पीछे की ओर कैलेंडर नहीं लटकाने चाहिए। अगर दरवाजे पर कैलेंंडर लटकाया जाता है तो इससे परिवार के सदस्यों की आयु कम होती है।

# साल के पहले दिन दीवारों पर पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए आपको नया कैलेंडर लगाना चाहिए।

# घर में दक्षिण दिशा में कैलेंडर कभी भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु के अऩुसार इस दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि में कमी आती है। सबसे ज्यादा शुभ पूर्व दिशा को माना गया है लेकिन हम आपको बता दें कि कैलेंडर को आप उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा किसी भी दिशा में लगा सकते हैं।


Post a Comment

और नया पुराने