अफगानिस्तान ने मंगलवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। धोनी 696 दिनों बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आए। एक कप्तान के तौर पर धोनी का यह 200वां वनडे मैच होगा।
ये होगी टीम:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, कुलदीप यादव, खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल।
अफगानिस्तान: असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलबादिन नाएब, अफताब आलम, मुजीर उर रहमान।

एक टिप्पणी भेजें