लड़के हमेशा लड़कियों की कजरारी आंखों पर मरते है। काजल लगाना भी एक आर्ट है। तरीके से लगाएंगी, तो आपकी आंखें ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी। कुछ महिलाएं आपको कहती मिल जाएंगी कि कितना भी अच्छा कंपनी का काजल ले लें, लेकिन फैल ही जाता है।
काजल लगाने के खास टिप्स:
# किनारों पर थोड़ा स्पेस छोड़ें
आंखों के बाहरी किनारे से शुरू करते हुए काजल को अंदर की तरफ से लगाने का प्रयास करें। इसके अलावा, एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि इनर कॉर्नर्स के आखिर तक काजल में थोड़ा स्पेस जरूर रखें।
# ब्लैक काजल
आंखों को बड़ा दिखाता है ब्लैक काजल। वहीं अगर आप इसकी जगह न्यूड काजल या लाइनर लगाती हैं, तो आंखें छोटी नजर आएंगी।
# छोटी आंखों पर लगाएं आईलाइनर
न्यूड काजल का शेड छोटी आंखों के लिए सही रहता है। काजल और लाइनर आंखों की बनावट के अनुसार लगाएं। बड़ी आंखों पर जहां काजल फबता है, वहीं छोटी आंखों पर आईलाइनर जंचता है।




إرسال تعليق