Honor ने फेस रिकॉग्निशन के साथ लॉन्च किया Honor 7S स्मार्टफोन, कीमत 6,999 रुपये


हल ही में हुआवे की सबसिडरी ऑनर ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Honor 7S लॉन्च कर दिया है। इसमें दी गई डिस्प्ले 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो वाली है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसकी बिक्री 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन:

इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 5.45 इंच की है और रिजोलुशन एचडी प्लस है। इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कंपनी का कस्टम ओएस दिया गया है। Honor 7S में क्वॉडकोर MediaTek MT6739 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स:

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस दिया गया है और सेल्फी के लिए सॉफ्ट फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,020 mAh की है।

Post a Comment

أحدث أقدم