दुनिया का एक देश जहां नो सेक्स, नो मैरिज, नो रोमांस


दुनिया एक ऐसा भी देश है जो कम जन्मदर और अपने बूढ़े होते समाज का संकट झेल रहा है। यहां के जवान लड़के लड़कियों के लिए शादी और सेक्स जैसे फालतू के काम के लिए वक्त नहीं है। जापान में ऐसे लोगों की तादाद बढ़ रही है जो शादी, सेक्स और प्यार के बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं या उससे दूर रहना चाहते हैं। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो निश्चय ही जापान अपनी आबादी में एक बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

नो सेक्स, नो मैरिज, नो रोमांस:

विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें तमाम कारण काम कर रहे हैं जिसमें इंटरनेट युग का आना। महिलाओं में बढ़ती आर्थिक असुरक्षा, करियर बनाने के प्रति अवसरों का लाभ उठाने की उनकी ललक शामिल है। 

क्या कहते है आंकड़े:

2015 में 20 से 20 साल की एज ग्रुप के 7000 लोगों के सर्वे में पाया गया था कि अपनी बीस साल की उम्र तक वह किसी रिलेशनशिप में नहीं थे। क्योंकि उनकी सोच थी कि रोमांस उबाऊ काम है या और भी गम हैं मोहब्बत के सिवाय जमाने में। बिना सेक्स के रहने की प्रवृत्ति बढ़ रही है खासकर के पुरुषों में ये बहुत ज्यादा है।

क्या है इसका कारण:

क्यों युवा शादी और सेक्स से विमुख हो रहे हैं इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि अपने मातापिता के असफल वैवाहिक जीवन को देख कर उनमें ये भावना पनपी। 

2014 में एस सर्वे में यह भी पाया गया कि जापान में 44.6 फीसद शादीशुदा जोड़े नियमित सेक्स नहीं करते। इसलिए युवाओ का सेक्सुअल रिलेशन में कोई रोल मॉडल नहीं है।

दूसरे जापान में बच्चों को रेप और टीनएज सेक्स से जुड़े अबार्शन को लेकर ऐसी शिक्षा दी जाती है कि उनका सेक्स से मोहभंग हो जाता है और वह अपना दिमाग दूसरे कामों की ओर लगा देते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم