किडनी स्टोन की समस्या को दूर करता है नींबू और शहद का पानी


नींबू-शहद का घोल न केवल शरीर की प्यास को बुझाता है बल्कि हमारे शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल और दूसरे न्यूट्रिशियस तत्वों की भी पूर्ति करता है। नींबू पानी जहां एक ओर शरीर को ऊर्जा देता है वहीं शहद एंटी बैक्टीरियल और एक अच्छा एंटीसेप्टिक भी है। इस तरह नींबू-शहद को एक साथ पीने से शरीर के सारे विषैले किटाणु बाहर निकल जाते हैं। 

नींबू-शहद को पीने के फायदे:

# मोटापा: नींबू-शहद के नियमित सेवन से शरीर का वजन कम भी होता है और नियंत्रित भी रहता है। इसका मुख्य कारण है की नींबू न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि पेट को भी ठीक ढंग से साफ रखने में सहायक होता है।

# पाचन क्रिया: सुबह खाली पेट नींबू-शहद पीने से पेट की पाचन क्रिया संतुलित और सही हो जाती है। यह शर्बत कोलोन को अनिवार्य पानी की पूर्ति करता है और कब्ज से मुक्ति दिलाता है।

# शरीर की सफाई: नींबू का रस का पान करने से लीवर के पित्त को शांत करता है और खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाता है। 

# किडनी स्टोन: शरीर में किडनी स्टोन बनाए का कारण, शरीर में कैल्शियम जमा हो जाना है। नींबू-शहद के नियमित सेवन से अतिरिक्त कैल्शियम मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाता है और किडनी स्टोन से मुक्ति मिल जाती है।

# गले की खराश: शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण गले में कफ के कारण होने वाली खराश दूर हो जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم