लाइफस्टाइल: बॉडी शेप के अनुसार ऐसे पहनें कपड़े और करें स्टाइल


लड़कियां अपनी लाइफस्टाइल को लेकर बहुत परेशान रहती है। बॉडी शेप के हिसाब से कपड़े पहना और खुद का स्टाइल करना काफी मुश्किल होता है। कई बार इसलिए कन्फ्यूज़न भी हो जाता है कि क्या पहनें और कैसे पहनें। मार्केट में अलग-अवग वरायटी के आउटफिट मौजूद हैं, लेकिन सवाल वही है कि क्या और कैसे पहनें? 

लड़कियों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए

# ओवल शेप

अगर आपके कंधे राउंड शेप में हैं और आपके पेट का हिस्सा भी राउंड है तो आपकी बॉडी शेप ओवल है। ऐसी बॉडी शेप के लिए फॉर्मल जैकेट सही रहती हैं क्योंकि इनमें शोल्डर पैड्स होते हैं जो आपके कंधों को एक आकर्षक लुक देते हैं। 


# ट्राइऐंगल शेप

अगर आपके हिप्स का एरिया बस्ट और नेकलाइन के मुकाबले बड़ा है तो आपकी बॉडी ट्राइऐंगल टाइप की है। ऐसी बॉडी टाइप के लिए टॉप्स और जैकेट ऐसे पहनें जो आपके हिप्स के थोड़ा नीचे तक हों। 


# बस्ट (छाती) और हिप्स काफी हेवी

अगर आपके बस्ट (छाती) और हिप्स काफी हेवी हैं तो आपकी hourglass शेप है। इस बॉडी शेप के लिए फिट और फ्लेयर वाली ड्रेस सही रहती हैं। वेस्टलाइन को और आकर्षक लुक देने व एन्हैन्स करने के लिए टाइट्स या फिर क्रॉप्ड पैंट्स पहनें। 


# ऐपल शेप

अगर आपकी बॉडी का ऊपरी हिस्सा काफी हेवी है और टांगें व हिप्स पतले हैं तो आपकी बॉडी शेप ऐपल है। इसके लिए आप ऐसे ट्यूनिक टॉप्स पहन सकती हैं, जो आपकी वेस्टलाइन से चिपकें नहीं। 

Post a Comment

أحدث أقدم