भगवान शिव काफी जल्दी और सरलता से अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं और उनके द्वारा मांगी हुई कोई भी वास्तु या वरदान उन्हें दे देते हैं। यही कारण है कि शिव भगवान को भोलेनाथ के नाम से भी पुकारा जाता है।आप सभी को बता दें कि भगवान शिव की अराधना सोमवार के दिन की जाती है। सोमवार के दिन भोलेनाथ को कई तरह चीजें चढ़ाने से उनकी कृपा मिलती है।
# सोमवार के दिन भगवान शिव पर चावल चढ़ाना अच्छा माना जाता है। शिव जी को चावल चढ़ाने से कभी धन की कमी नहीं होगी और धन की प्राप्ति होगी।
# यह भी कहा जाता है कि हर सोमवार को आप शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ पर तिल चढ़ाएं. इससे आपके द्वारा पूर्व में किए गए सभी पापों का नाश हो जाएगा।
# अब अगर आपके जीवन में परेशानियां लगातार आ रही हैं और आप सुख की कामना करते हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन भोलेनाथ पर जौ अर्पित करें, इसके साथ ही गेहूं चढ़ाने से आपको संतान की प्राप्ति होगी।
# अगर आप महादेव पर अन्न चढ़ाते हैं तो उन्हें गरीबों या जरूरतमंद लोगों में बांट दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शिव भगवान आपसे प्रसन्न होंगे।
# अगर आप शिवभक्त हैं और दिल में विद्वत्ता की कामना रखते हैं तो ऐसे में आपको सोमवार के दिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा जरूर करनी चाहिए।

إرسال تعليق