पेट फूलने की समस्या का कारण चाहे कोई भी हो लेकिन मूल वजह होती है, खाने का ठीक से न पचना। पेट की सूजन, पेट का हर समय फूलना, बहुत ज्यादा गैस बनाना, बदबूदार गैस पास करना आदि पेट की वो परेशानियाँ हैं जिनहे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
इन चीजों का करें सेवन:
# पेट फूलने की समस्या को अदरक के नियमित प्रयोग से दूर किया जा सकता है। इसमें शोगाओल और जिंजरोल्स जैसे न्यूट्रीएंट होते हैं जो पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
# सौंफ के बीजों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो पेट की बहुत सारी परेशानी जैसे पेट का दर्द, गैस की जलन और पेट फूलने आदि से आराम दिलाता है।
# दही में प्रो बायोटिन प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जो शरीर की पाचन क्रिया को और भी ज्यादा मजबूत करता है। तो दिन में कम से कम एक बार अपने डाइट में दही को शामिल किया जाना चाहिए।
# केला वह फल है जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और इस कारण यह पेट की विभिन्न बीमारियों जैसे कब्ज, गैस बनना, पेट फूलना आदि में इसके सेवन से आराम मिलता है।
# लाल मिर्च का सेवन पेट की बीमारियों में लाभकारी है। इसका मुख्य कारण लाल मिर्च में पाये जाने वाले केयस्टीन नाम का तत्व होता है जो शरीर के एंजमींस को संतुलित करता है। इससे पेट की समस्याओं जैसे गैस बनना, पेट फूलना आदि में आराम मिलता है।

إرسال تعليق