ऐश्वर्या राय बच्चन एक ज़माने में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी। ऐश जिस फिल्म में होती थी उस फिल्म की वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती थी। उनकी ख़ूबसूरती के दीवाने दुनिया भर में हैं। कई बार तो कई दिग्गजों ने ऐश्वर्या को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला भी कह दिया है।
सलमान को देंगी टक्कर:
ऐश्वर्या की कमबैक फिल्म ‘जज़्बा’ और ‘सरबजीत’ कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी और उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में उनका इतना कम सीन था की लोग उन्हें जी भरके देख भी नहीं पाए ऐसे में ऐश ने अब वो करने के लिए सोचा है जो उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान सालों से करते आयें हैं।
छोटे पर्दे पर आएँगी नज़र:
ऐश्वर्या राय बच्चन अब जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आ सकती हैं। खबर है की स्टार प्लस पर जल्द ही नया रियालिटी शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ शुरू होने वाला है। इस शो में मशहूर रैपर बादशाह बतौर जज नज़र आयेंगे और उनके साथ होंगे करण जोहर और संगीतकार शेखर भी। सूत्रों की माने तो इसी शो को जज करने के लिए ऐश्वर्या को भी अप्रोच किया गया है।



إرسال تعليق