जल्द ही लॉन्च होंगे Vivo के ये शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश


हाल ही में चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो  6 सितंबर को अगला स्मार्टफोन Vivo X23 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे कंपनी चीन में लॉन्च कर रही है, लेकिन इसी दिन कंपनी भारत में Vivo V11 भी लॉन्च करेगी। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कंपनी ने इसका ऐलान किया है। Vivo X21 भारत में लॉन्च किया गया पहला स्मार्टफोन है जिसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन:

Vivo X23 में डुअल कैमरा सेटअप के साथ क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 8GB रैम होगा और इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB होगी. डुअल कैमरे में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के लेंस होंगे। बताया जा रहा है कि इसका दूसरा वेरिएंट अलग प्रोसेसर के साथ आ  सकता है।

अन्य फीचर्स:

भारत में कंपनी जल्द ही V11 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिए जाने की खबर है। इस स्मार्टफोन में भी अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم