डांस करना तो हर किसी को पसंद होता है। भोजपुरी की एल्बम क्वीन के नाम से मशहूर चांदनी सिंह को डांस का कमाल का शौक है और वे अकसर अपने यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियो डालती भी रहती हैं। कुछ दिन पहले चांदनी सिंह भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ एल्बम ‘गौरा तनि हंसि दा न’रिलीज हुई थी और इसे खूब पसंद भी किया गया था।
इस गाने पर किया डांस:
चांदनी सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ 'मिलते मरद हमके भूल गइलू' पर डांस किया था और यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब चांदनी सिंह का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वे खेसारी लाल यादव के सुपरहिट सॉन्ग 'देवरा हमार बच्चा बा' जमकर डांस किया है।

إرسال تعليق