यदि कई कोशिशों के बाद भी आपके महत्वपूर्ण काम पूरे नही हो पा रहे है और लाख मेहनत करने के बाद भी आपकों पैसा नही मिल पा रहा है तो इसका कारण आपके घर में ही छुपी कुछ बाते हो सकती है। सुनने में ये बाते कई बार अटपटी सी लगती है लेकिन असफलता के पीछे का कारण यही होती है।
हो सकते है ये कारण:
# डस्टबिन को कभी भी खुलें में नहीं रखना चाहिए। खुला डस्टबिन आपकी सफलता में आने वाला एक रूकावट बनता है। तो इसलिए हमेशा डस्टबिन को बन्द करके एक कोने में रखना चाहिए।
# घर को साफ सुथरा बनाने वाली झाडू को कभी भी किसी के भी सामने नही रखना चाहिए। विशेष कर इसे अपने रसोईघर से बिल्कुल दूर रखना चाहिए। जब भी झाडू का आप उपयोग कर चुके हो तो उसके बाद झाडू को छुपाकर रखना चाहिए।
# घऱ में खुली अलमारी होना यानि की अलमारी के दरवाजे ना होना या अलमारी के दरवाजे हमेशा खुले होना वास्तु के हिसाब से गलत माना जाता है। कहते है कि खुली अलमारी नेगिटिव एनर्जी को पैदा करती है।
# बीम के नीचे रखे पलंग में सोने वाले व्यक्ति को कई तरीके की रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए पलंग को बीम के नीचे ना रखें।

إرسال تعليق