शादी में हो रही हो देरी तो जानिए विवाह योग बनाने के 5 उपाय


कई परिवारों में इस बात को लेकर चिंता होती है कि घर में बेटी की शादी के योग नहीं बन रहे हैं। रिश्ते मिलने में परेशानी होती है या रिश्ते तय नहीं हो पाते। ऐसे में कई बार पैरेंट्स के लिए बड़ी कठिन परिस्थितियां बन जाती हैं। ज्योतिष में तो उपाय हैं ही साथ ही वास्तु में भी कई तरीके ऐसे बताए गए हैं जिनसे लड़की के शादी के योगों में आ रही रुकावट को दूर किया जा सकता है।

वास्तु एक विज्ञान है, जिसमें चीजों को सही जगह रखने से भी दोष दूर किए जा सकते हैं। अगर घर में लड़की है और उसकी शादी को लेकर चिंता बनी हुई है तो उसको घर के उत्तर-पश्चिम कोने में मौजूद कमरे में शिफ्ट कर देना चाहिए। इसे वायव्य कोण भी कहते हैं। वायव्य कोण वायु का स्थान होता है। वास्तु में माना जाता है कि वायव्य कोण में रहने वाला इंसान जल्दी स्थान बदलता है। इसलिए जॉब ट्रांसफर की इच्छा रखने वाले, नए घर की प्लानिंग करने वाले और विवाह के लिए इच्छुक लोगों को इस कोण के कमरे में ही रहना और सोना चाहिए।

1. विवाह के लायक लड़के और लड़कियां जिस पलंग पर सोते हों उसके नीचे लोहे की चीजें या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इनसे वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

2. ऐसे लड़के-लड़कियों का पलंग ऐसा हो जिसके नीचे कुछ सामान ना हो। नीचे से हवा आसानी से क्रॉस हो सकती हो।

3. शादी के लायक लड़के-लड़कियों के पलंग के नीचे रोज सफाई करनी चाहिए, धूल या कचरा जमने से भी उनकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. उनके कमरे में गणपति की तस्वीर लगानी चाहिए। जिस पर उनकी आते-जाते निगाह पड़ सके। इससे भी उनके भाग्य में आ रही रुकावट दूर होगी।

5. शादी के लायक लड़के-लड़कियों के पर्स में पीला कपड़ा रख दें। इससे उनको गुरु का शुभ प्रभाव मिलेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم