यहाँ महिलाएं छोटे कपडे पहनकर नहीं कर सकती है हवाई यात्रा, वजह जानकर होंगे हैरान


लड़कियों को अक्सर छोटे कपडे पहनना पसंद होता है। अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सऊदी की एक एयरलाइंस ने ऐसे यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, जो छोटे कपड़ों, स्लीवलेस कपड़ों या चुस्त कपड़ों में हवाई यात्रा करना चाहती हैं। यूं कहें कि जिस यात्री की खुली बाहें और पैर नजर आ रहे हैं, उन्हें इस एयरलाइंस में यात्रा करने का मौका नहीं मिलेगा।

छोटे कपड़ों पर लगी रोक:

एयरलाइंस के अनुसार यात्रा के दौरान यात्रियों के कपड़े ऐसे होने चाहिए कि बगल में बैठे किसी यात्री को उससे परेशानी ना हो और ना ही उसकी भावनाएं आहत हों। इसलिए खासतौर से महिलाओं को हवाई यात्रा के दौरान ऐसे कपड़े नहीं पहनना चाहिए, जिसमें उनकी खुली बाहें और टांगे दिखें।

टिकिट की जा सकती है रद्द:

यहां तक कि महिलाओं के चुस्त और पारदर्शी कपड़ों में यात्रा करने की भी मनाही है। इन नियमों का पालन न करने वाले यात्रियों की टिकट रद्द की जा सकती है। सबसे आश्यर्चजनक बात यह है कि एयरलाइंस के ये नियम विदेशी यात्रियों पर भी लागू हैं।

साऊदी में महिलाओं के परिधान को लेकर कई कड़े नियम हैं। मसलन, सार्वजनिक स्थलों पर उन्हें ढीले-ढाले कपड़े पहनने हैं और उनका सिर ढका होना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने