गर्भवस्था के दौरान इन बातों का रखेंगी ख्याल तो विकलांग पैदा नहीं होगा बच्चा


माँ बनना माँ का सपना होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर हर मां की सोच यही होती है कि उसका बच्चा स्वस्थ पैदा हो और उसमें किसी प्रकार की विकलांगता न हो। इस बारे में डॉक्टर्स का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों के कारण बच्चों में विकलांगता आती है।

इन पांच बातों का ख्याल रखना चाहिए:

# तीन महीने पहले सभी जरूरी टेस्ट मसलन थायरॉयड, सिस्ट आदि का टेस्ट जरूरी है। इसके अलावा हर महिला को प्रेग्नेंसी के 3 महीने पहले से ही फॉल‍िक एसिड का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

# प्रेग्नेंसी के दौरान मां को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जिन्हें वायरल इंफेक्शन है। यही वजह है कि डॉक्टर्स गर्भवती मां को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से मना करते हैं।

# प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा शोरगुल वाले माहौल में नहीं रहना चाहिए। इससे बच्चा बहरा हो सकता है। हाल ही में आई एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है ध्वनि प्रदूषण बच्चों को गर्भ में ही बहरा बना देता है।

# प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के कारण कुछ चटपटा टेस्ट करने का दिल करता है। ऐसे में बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपनी जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखें और बाहर का खाना खाने से बचें।

# कोल्ड ड्रिंक्स और बाहर का जूस तो भूल ही जाएं। प्रेग्नेंसी में जूस पीना फायदेमंद होता है, लेकिन बाहर का जूस पीने में कई खतरा भी है। बाहर का जूस बैक्टीरिया इंफेक्टेड हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने