क्या शारीरिक सम्बन्ध और तरक्की का है चोली दामन जैसा रिश्ता ??


शारीरिक संबंध स्त्री-पुरुष के संबंध में एक अहम भूमिका निभाता है। सेक्स के न सिर्फ कई फायदे हैं बल्कि ये आपके करियर में चार चांद भी लगाने में मददगार साबित हो सकता है। हाल ही में हुए सर्वे के मुताबिक इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ लेबर की रिसर्च के मुताबिक जो लोग सप्ताह में कम से कम 4 बार सेक्स करते हैं, उनके अपने सहकर्मियों से ऊंची सैलरी पाने की संभावना अधिक रहती है।

शारीरिक सम्बन्ध के है कई फायदे:

# सेक्स से तनाव कम होता है जब तनाव कम होता है तो आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी रहती है जिसके कारण आप काम में भी अच्छा परफार्म करते है। सेक्स को तनाव दूर करने में काफी सहायक माना जाता है। 


# सेक्स के दौरान डीएचईए नामक हॉर्मोन रिलीज होता है। यह हॉर्मोन तनाव कम करता है और आपको जवां बनाए रखता है। रॉयल एडिनबर्ग हॉस्पिटल की स्टडी के मुताबिक जो लोग ज्यादा सेक्स करते हैं वे दूसरे लोगों से 7 से 13 साल तक जवां नजर आते हैं।


# सेक्स के दौरान ही रिलीज होने वाला एक और हॉर्मोन है ऑक्सिटोसिन जो दर्द से राहत देने का काम करता है। अगर आपका ऑफिस आपको सरदर्द दे रहा है तो आप सेक्स करें और फिर फिट होकर ऑफिस पहुंच जाएं।


# एक हालिया सर्वे के मुताबिक जिन लोगों ने 9 से 5 की जॉब छोड़कर अपना बिजनस शुरू किया उनकी सेक्स करने की फ्रीक्वेंसी में भी साथ ही साथ इजाफा हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم