आजकल सपना चौधरी के बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो आ रहे हैं, और उनका डांस हर वीडियो के साथ शार्प होता जा रहा है। सपना चौधरी के नए हरियाणवी सॉन्ग 'राम की सू का टीजर आ गया है, और इस टीजर में काले लहंगे और नीली चोली में सपना चौधरी में ऐसा रोमांटिक डांस किया है कि उनके फैन्स के दिलों पर तीर चलने वाले हैं।
हरियाणवी सॉन्ग 'राम की सू':
इस म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी कमाल की लग रही हैं, और इस हरियाणवी गाने में वे ठेठ हरियाणवी अंदाज में हैं। वाकई सपना चौधरी ने दिखा दिया है कि एंटरटेनमेंट के मामले में उनसे कोई टक्कर नहीं ले सकता है। वैसे भी सपना चौधरी इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा तक में आग लगाए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें