बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' की दूसरे वीकेंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। एक्टेंडेड फर्स्ट वीक में 'गोल्ड' फिल्म ने 88.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला। दूसरे वीकेंड के पहले दिन फिल्म की सबसे लोएस्ट कमाई की, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में काफी समय लग सकता है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'गोल्ड' ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ ही कमा सकी। यह कलेक्शन एक दिन पहले यानी गुरुवार की कमाई से 45 प्रतिशत कम रही। लगभग 90 करोड़ की कमाई कर चुकी फिल्म से यही उम्मीद की जा सकती है कि 100 करोड़ के करीब जल्द जाने की यह आखिरी कोशिश होगी, क्योंकि उसके बाद वीकेंड खत्म हो जाएगा और लोग अगले हफ्ते आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का इंतजार करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें