Samsung ने 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया Galaxy Note 9, 6000 रुपये मिलेगा कैशबैक


सैमसंग ने हाल ही में बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में न्यू यॉर्क में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही भारत में इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू की गई थी। भारत में गैलेक्सी नोट 9 की कीमत 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज के लिए 67,900 रुपये रखी गई है। 

स्पेसिफिकेशन:

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच बड़ी स्क्रीन दी गई है जो क्वॉड एचडी प्लस है। ये सुपर एमोलेड है इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 का है। बैटरी इसकी पावरफुल लगती है, क्योंकि इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबा बैकअप दे सकती है।

कैमरा फीचर्स:

Galaxy Note 9 में डुलल कैमरा सेटअप दिया गया है। एक लेंस 12 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का जो टेलीफोटो है। इसमें 2X ऑप्टिकल जूम दिया गया है और 10x डिजिटल जूम दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم