आजकल आये दिन बाजारों में नए-नए फोन लॉन्च होते रहते हैं ऐसे में कस्टमर भी कंफ्यूज हो जाता है कि उन्हें कौन सा फोन लेना चाहिए। हाल ही में एक नया फोन लांच हुआ है हालांकि इसकी कीमत अभी तय नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन फीचर्स के मुकाबले अन्य मोबाइल फोन से सस्ता होगा। इस फोन का नाम है रियल मी टू।
स्पेसिफिकेशन:
इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन का असपेक्ट रेशियो 19:9 दिया जा सकरता है। जैसा कि फ्लिपकार्ट के प्रोमो से साफ है, इसके डिस्प्ले में नॉच फीचर दिया जाएगा। नॉच फीचर वाला यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है।
कैमरा फीचर्स:
इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को रियलमी की तरह ही तीन मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ ही बेहतर सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पावरफुल 4,230 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

إرسال تعليق