पेरिस्कोप द्वारा पोस्ट किए गए ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, एक सुरक्षित सर्विस प्रोवाइडर बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों के एक हिस्से के रूप में हम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भेजे गए चैट से संबंधित हमारे दिशा-निर्देशों के अधिक आक्रामक प्रवर्तन को शुरू करने जा रहे हैं।
इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि पेरिस्कोप समुदाय के दिशा-निर्देश पेरिस्कोप और ट्विटर के सभी लाइव स्ट्रीमिंग पर लागू होगा। जब भी कोई यूजर अभद्र टिप्पणी करेगा तो पेरिस्कोप कुछ अन्य यूजर्स को चुनेगा, जो उस टिप्पणी की समीक्षा कर बताएंगे कि टिप्पणी अभद्र है या नहीं। पेरिस्कोप ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि हम 10 अगस्त से ब्लॉक एकाउंट का रिव्यू करके यह देखेंगे कि क्या वे लगातार हमारे निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। अगर आप ऐसा चैट देखते हैं, जो हमारे निर्देशों का उल्लंघन करता हो तो कृपया हमें इसके बारे में रिपोर्ट करें।

إرسال تعليق