अक्सर हम कुछ बातों को लेकर नकारात्मक सोच पाल लेते हैं। आपके इस व्यवहार के कारण कई तरह की समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में वास्तु के बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप अपनी सोच को रिफ्रेश और सकारात्मक बना सकते हैं।
# नार्थ और ईस्ट दिशा में डस्टबिन, पुराने अखबार, लाल और गुलाबी शेड्स, किचन होने से नकारात्मक सोच पैदा होती है। वास्तु को लेकर हुए शोधों में इसका जिक्र है।
# सकारात्मक सोच के लिए नार्थ- ईस्ट दिशा में स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा और जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
# टॉयलेट और स्टोर को ईस्ट या नार्थ-ईस्ट की दिशा में नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो यह आपके अतीत के विचारों को दोहराता है और नए अच्छे विचारों के आने में रोड़ा बनता है।
# वेस्ट और नार्थ-वेस्ट दिशा में बेडरूम नहीं होना चाहिए। इससे नकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है, जिससे आपके संबंधों और विकास में बाधा खड़ी हो जाती है।

إرسال تعليق