कॉलेज में करें कुछ ऐसा ट्राई कि सिर्फ आप पर हो सबकी निगाहें


खूबसूरत दिखना सबकी चाहत होती है। कॉलेज में हॉट ऐंड सेक्सी नज़र आना चाहती हैं, तो ट्राई कीजिए कुछ ऐसे शॉर्ट्स जो आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा दे। अपने वार्डरोब से पुराने और रेग्युलर आउटफिट को कीजिए आउट और हॉट एंड सेक्सी शॉर्ट्स को कीजिए इन। 

कॉलेज में दिखें हॉट ऐंड सेक्सी:

# डेनिम स्कर्ट: डेनिम हमेशा ही फ़ैशन में रहता है, लेकिन वही पुरानी जींस कैरी करना आपको स्मार्ट लुक नहीं देना चाहिए। अब ट्राई कीजिए डेनिम की मिनी स्कर्ट और उसके ऊपर कोई भी कलरफुल टॉप। ये दोनों ही कॉम्बिनेशन आपको बेहतरीन लुक देंगे।

# लेदर शॉर्ट्स: आजकल लेदर भी फ़ैशन में है। आप चाहें तो लेदर के शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट और टॉप ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप सुपर हॉट लगेंगी। इतना ही नहीं आपके पार्टनर को भी ये बहुत भाएगी। 

# कलरफुल शॉर्ट्स: कॉलेज के दिनों में जितना हो सके सिम्पल रहने की बजाय कलरफुल शॉर्ट्स पहनें। इससे आप हमेशा फ्रेश और ट्रैंडी नज़र आएंगी। इससे आपकी स्टाइल में एक बदलाव आएगा।

# हाईवेस्ट ट्राई करें: हाइवेस्ट ओल्ड फ़ैशन है, लेकिन ऐसा नहीं है। कॉलेज के दिनों में अपने लुक को सुपर सेक्सी बनाना चाहती हैं तो हाइवेस्ट ट्राई करें। इससे आप लंबी नज़र आने के साथ ही आकर्षक भी लगेंगी।

# बेस्ट है लोवेस्ट: अगर आपकी बॉडी थोड़ी मोटी है, तो आप हाइवेस्ट की बजाय लोवेस्ट ट्राई करें और साथ में ऊपर बॉडी फिटिंग टॉप पहनें। इससे आप बेहद खूबसूरत नज़र आएंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم