आजकल इंसान की लाइफस्टाइल बहुत मायने रखती है। अगर किसी व्यक्ति का वजन आदर्श वजन सीमा से कम है तो उसे कमजोर या दुबला होने की उपाधि मिलती है और अगर वजन तय सीमा से अधिक है तो वह निःसन्देह मोटापे की श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दोनों ही स्थितियाँ हानिकारक हैं।
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय:
# दूध केले: वजन बढ़ाने के इच्छुक व्यक्ति को दूध और केले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। नियमित रूप से रोज एक गिलास दूध और केला लेने से शरीर में कैलोरी और वसा की मात्रा भी बढ़ जाती है।
# पनीर और दूध: पनीर खाने से भी शरीर का वजन बढ़ जाता है। इसलिए रोज दिन के एक समय के भोजन में पनीर को शामिल ज़रूर किया जाना चाहिए। यह जरूरी नहीं है की पनीर सब्जी के रूप में ही खाया जाए।
# सूखे मेवे: सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट, मूँगफली, किशमिश आदि का सेवन अपने खाने में बढ़ा देना चाहिए। इसका कारण है की इन मेवों में विटामिन्स और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है।
# अंडे: अंडे को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करने से भी वजन को बढ़ाने में मदद मिलती है। विशेषकर अंडे के पीले भाग में बहुत ज्यादा विटामिन और कैल्शियम होता है। इसलिए रोज़ कम से कम दो अंडे अवश्य खाएं।
# आलू: आलू के अंदर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो किसी भी व्यक्ति का वज़न बढ़ाने के लिए ज़रूरी होती है। इसलिए आलू को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

إرسال تعليق