लदंन की सड़कों पर इस अंदाज में पोज देती नजर आईं हिना, देखें हॉट लुक


टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हिना इन दिनों अपने बाॅयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लंदन में है। दरअसल, हिना यहां पर एक चैरिटी इवेंट अटेंड करने आईं हैं।


हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हाॅट लग रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


ह‍िना की इन तस्‍वीरों को कुछ ही घंटे में लाखों यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इससे पहले हिना ड‍िजाइनर पल्लवी गोयल द्वारा तैयार क‍िए गए ब्लू कलर के सूट में नजर आईं।


बता दें कि हिना ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया जो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इस म्यूजिक वीडियो ‘भसूड़ी’ में हिना खान को फैंस ने खूब पसंद किया था।


इसके अलावा हिना जल्द ही ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाएंगी। खबरों की मानों तो हिना के किरदार के लिए अलग से प्रोमो बनाया जाए। इस प्रोमो की शूटिंग हिना जल्द शुरू कर सकती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم