क्रिकेट आज हर युवा की पसंद है। युवाओं के दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हिमाचल प्रदेश में 'सियासी मैच' जारी है। धोनी को स्टेट गेस्ट बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी अपने तर्कों से पलटवार कर रही है।
बीजेपी बनाना चाहती है स्टेट गेस्ट:
धोनी इन दिनों शिमला में एक बैंक के विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। कांग्रेस ने धोनी को सरकार द्वारा स्टेट गेस्ट का दर्जा दिए जाने पर उंगली उठाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा है कि धोनी निजी काम से शिमला आए हैं, ऐसे में उन्हें स्टेट गेस्ट बनाए जाने पर सवाल पूछे जाएंगे।
बीजेपी पर निशाना:
सिंह ने कहा कि देश के लिए नैशनल और इंटरनैशनल स्तर पर मेडल लाने वाले कई खिलाड़ी अक्सर हिमाचल दौरे पर आते हैं लेकिन उन्हें प्रदेश सरकार स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं देती। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'केवल पैसे वाले खिलाड़ियों को ही स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं देना चाहिए। देश और प्रदेश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान दें।'

إرسال تعليق