इन कामों से पहले पैर धोने वाले को मिलने लगते हैं शुभ फल


सुखी और समृद्ध का जीवन जीने के लिए धन की अवश्यकता होती है। ऐसे में सभी की इच्छा होती है धनवान बनने की इस इच्छा को पूरा करने के लिए व्यक्ति बहुत सारे उपाय, टोने-टोटके करता है। लेकिन इन सब से ज्यादा अगर हम अपने पर ध्यान दे कर अपने व्यवहार में शिष्टता व सौम्यता लाएं। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें तो जीवन में शुभ फल मिलने लगेगा। कुछ ध्यान अपनी आदतों पर दें। ये आदत है पैर धोने की, जिसे कुछ खास कामों से पहले करना जरुरी है....

1. भोजन करने से पहले हाथ धोने के साथ ही पैर धोना भी आवश्यक है। वैज्ञानिकों का मानना है की पैर के तलवे जितने साफ होते हैं, उसका प्रभाव पाचन शक्ति पर पडता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है।

2. इसके साथ ही पैर धोएं तो उन्हें एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रगड़ कर कभी भी साफ न करें ऐसा करने से धनहानि होती है।

3. जब भी बाहर से आएं आएं तो पैरों को धोएं। ऐसा करने से बाहर से आई नकारात्मक शक्ती घर में प्रवेश नहीं करती।

4. अपनी एकाग्रता बढ़ाने और सुखी जीवन जीने के लिए पूजा से पहले या मंदिर जाने से पहले पैर अवश्य धोएं।

5. अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए सोने से पहले पैर धोकर सोएं। ऐसा करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم