आकर्षण शक्ति को बढ़ाने के लिये अपनी जेब में एक मोर पंख पीले रेशमी कपड़े में लपेटकर रखें। इसके असर से सामने वाला व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होगा।
अपने माथे पर लाल बिंदी लगाकर उसे देखने का प्रयास करें। इसमें कुछ दिनों प्रयास करने के बाद अगर आपको बिंदी दिखने लग जाए तो समझ लें कि सम्मोहन शक्ति जागृत हो रही है।
जब भी गुरुवार को मूल नक्षत्र हो, उस दिन केले की जड़ को घर में लेकर उसे सिंदूर मिलाकर पीस लें। इसके बाद इससे रोज रोज माथे पर तिलक करें ऐसा करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
गेंदे का एक फूल पूजा की थाली में रखकर पानी में थोड़ी सी हल्दी घोलें और हल्दी के कुछ छींटे गेंदे के फूल पर डालें। इसके बाद गंगाजल मिलाकर इस फूल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इससे रोज रोज माथें पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से भी सम्मोहन शक्ति बढ़ती है।





إرسال تعليق