विश्व चैंपियन: एशियन गेम्स 2018 में हिमा दास, अनस और दुती चंद ने जीता सिल्वर


हाल ही में जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में रविवार को भारत के लिए अच्छी खबर आई है। महिला 400 मीटर में हिमा दास ने दो दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर रजत पदक जीता। जीतने के बाद हिमा ने कहा कि वह इस दौड़ के दौरान पहले से दबाव में थी। उन्होंने रविवार को फाइनल में 50.59 सेकंड के समय के साथ सिल्वर जीता।

विश्व चैंपियन:

यहां पर 18 साल की मौजूदा अंडर 20 विश्व चैंपियन हिमा ने कहा,  ‘आप जाहिर तौर पर दबाव में होते हैं। यह दिखता नहीं है लेकिन मुझे पता है कि मैं दबाव में थी।’ जबकि मोहम्मद अनस भी इसी वर्ग की पुरुष स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं दुती चंद ने एथलेटिक्‍स में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

Post a Comment

أحدث أقدم