1. गर्भवती महिला के सोने के लिए दक्षिण दिशा शुभ नहीं होती है। कमरे की दक्षिण दिशा में सोने से बचना चाहिए।
2. गर्भवती के कमरे में कान्हाजी की फोटो या किसी अन्य सुंदर बच्चे की फोटो लगानी चाहिए। साथ ही, ऐसी फोटो भी लगाएं जिसे देखकर खुशी मिलती है। ऐसी फोटो मां और बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ होती है।
3. जिस कमरे में प्रेग्नेंट महिला रहती है, उसमें मन विचलित करने वाली तस्वीरें और किताबें नहीं रखनी चाहिए। नकारात्मक फोटो जैसे डूबती नाव, हिंसक जानवर के फोटो, उदासी दर्शाने वाली तस्वीरें कमरे में रखने से बचना चाहिए।
4. महिला के कमरे में कोई नुकीली चीज में नहीं रखनी चाहिए। नुकीली चीजों से वास्तु दोष बढ़ते हैं। वातावरण नकारात्मक होता है।
5. कमरे में हल्के रंगों वाली चीजें रखनी चाहिए। पलंग एकदम साफ होना चाहिए। बिस्तर कटे-फटे न हों। कमरे में गंदगी नहीं होनी चाहिए।
6. कमरे में सुबह-शाम कर्पूर जलाना चाहिए। इससे शुभ असर से वातावरण के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।

إرسال تعليق