..तो इस वजह से डेट पर जाने से कतराती है लड़कियां


रिलेशनशिप लाइफ किसी भी कपल का सबसे अच्छा टाइम होता है। उम्र के एक पड़ाव में आकर वह पार्टनर के साथ का अनुभव लेते हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग डेटिंग के माध्यम से अपना लाइफ पार्टनर खोजते हैं। लोग डेटिंग के माध्यम से पार्टनर को समझने और आगे रिश्ता चलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन डेटिंग के मामले में ज्यादातर लोगों की ये शिकायत होती है लड़कियां उनके साथ डेट पर जाने से मना कर देती हैं। जानें लड़कियां किन वजहों से डेट पर जाने से मना करती हैं...

डर
लड़कियां किसी भी अंजान व्यक्ति से अकेले मिलने से डरती हैं। जब तक वह लड़के पर अच्छी तरह यकीन न कर लें उन्हें किसी न किसी तरह का डर बना रहता है।

ध्यान न भटके
उम्र का ये दौर जहां प्यार-मोहब्बत के लिए अहम होता है वहीं पढ़ाई व करियर के लिए भी इम्पॉर्टेंट रहता है। उनका ध्यान न भटके इस वजह से भी वह डेटिंग के लिए मना कर देती हैं।

भरोसा
लड़कियों के लिए किसी भी लड़के पर अचानक पूरी तरह भरोसा करना मुश्किल होता है। लड़कियां कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती, जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़े।

Post a Comment

أحدث أقدم