1. ऐसा देखा जाता है कि नए कपल्स हमेशा अकेले ही रहना पसंद करते हैं। वो यही चाहते हैं कि वो जब भी कही जाए तो एक दूसरे के साथ ही जाए। यहां तक की वो 24 घंटे अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं। जिस वजह से अपने दोस्तों को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं और यही वजह उन्हें अपने दोस्तों से दूरी कर देती है।
2. प्यार में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिसे देखकर उनके करीबी उनसे कटना शुरू कर देते हैं। यहां तक की वो एक दूसरे से मैचिंग कपड़े भी पहनने लगते है जो देखने में काफी ऑड लगता है।
3. अक्सर ऐसा होता है कि पहले पहले प्यार में डूबे लोग जिससे भी मिलते हैं अपने पार्टनर की बात करना शुरू कर देते हैं जो कि सामने वाले को एक समय के बाद बोर करने लगता है।
4. नया प्रेमी जोड़ा अक्सर अपनी नई दुनिया बसा लेते हैं और जिंदगी का दायरा इतना सीमित कर लेते हैं कि उसमें किसी को भी इंट्री नहीं देते।
5. दूसरों को दिखाने के लिए कि वो रिलेशनशिप में है नया प्रेमी जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ-साथ बार-बार फोटोज डालने लगता है। हालांकि प्यार का इजहार करना गलत नहीं है लेकिन ज्यादा शो ऑफ करना लोगों को इरीटेट कर देता है।

إرسال تعليق